The Chanakya TV Rajasthan

जोधपुर // स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप, थाने में मामला दर्ज कराने की मांग

जोधपुर // जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट

प्रतापनगर क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहन पर हमला, मारपीट और नकदी व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सचिन पंडित पुत्र श्री दिनेश कुमार निवासी संजय कॉलोनी, प्रतापनगर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 मार्च 2026 को वह अपनी मामी के घर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ खुशबू और विशाल पहल भी मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार वह अपनी सफेद स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर जा रहा था, तभी दिलीप उद्योग के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया।

 

 

जोधपुर
जोधपुर –  आरोप है कि बोलेरो, डंपर और पिकअप वाहनों में आए आरोपियों ने स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पीड़ित ने सौरभ, दीप्ति, तौमाता, चना, भेषु डिनर सहित करीब 40-45 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही वाहन से करीब 12,723 रुपये नकद और सोने की चेन चोरी कर ले जाने की बात भी कही गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2055888158592778605?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version