टोंक// आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर अन्नपूर्णा गणेश मंदिर परिसर में मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत गणेश मंदिर में किय जा रहे मासिक रात्रि जागरण की श्रृंखला में शनिवार को विनायक चतुर्थी के अवसर पर अन्नपूर्णा गणेश, बालाजी, माताजी प्रन्यास समिति के तत्वाधान में मंदिर मठाधीश महंत कैलाशपुरी के सानिध्य में छठा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया । प्रन्यास समिति के प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी ने बताया कि आगामी मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को अन्नपूर्णा गणेश मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर पुजारी पंडित सुभाष भारती द्वारा विधिवत धार्मिक विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रात्रि जागरण का शुभारंभ भगवान गजानन की गणेश वंदना के साथ किया गया।

रात्रि जागरण में भजन गायक कलाकार वेंकट रमन सिंह बना, रमेश, भंवर भाई, जागीरदार एवं बनवारी लाल बेरवा द्वारा भगवान गणेश एवं शंकर भोलेनाथ के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी महेंद्र कुमार बैरवा, कमलेश, मुख्य पुजारी दीपक पुरी, पुनीत पुरी, राम गोस्वामी, पंडित ओम बाबा, दिव्यांशी, गुड्डी पुरी, दिव्या गोस्वामी, नंदकिशोर, राधा देवी, नारायण भाई, कुणाल, मयंक पुरी एवं भंवर लाल केवट आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा ने बताया कि आगामी मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव में होने वाली भजन संध्या में भाग लेने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है, मंदिर प्रांगण में की जाने वाली सजावट एवं छप्पन भोग प्रसाद बनाने के लिय टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आगामी मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव समारोह की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।