The Chanakya TV Rajasthan

टोंक// ब्रह्माकुमारीज़ टोंक द्वारा 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का शिव ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ

टोंक// परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण की दिव्य स्मृति में मनाए जाने वाले पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा, 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, आध्यात्मिक उल्लास और ईश्वरीय वातावरण के बीच किया गया।

महोत्सव का शुभारंभ पुरानी टोंक स्थित बीके प्रकाश भाई के आवास शिव ज्ञान मंदिर में शिव ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर परमात्मा शिव की स्मृति में वातावरण शांति से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सद्भावना रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी दीदियां एवं बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से जन-जन तक परमात्मा शिव का शांति, पवित्रता, सद्भाव और आत्मिक जागरण का संदेश पहुँचाया गया।

 

 

रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर ब्रह्माकुमारी दीदियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे वातावरण और भी उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने बताया कि 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव, 1 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक तक चलेगा जिसके अंतर्गत टोंक, निवाई, देवली, टोडारायसिंह, नगरफोर्ट, बनेठा, बरवाड़ा, उनियारा सहित विभिन्न गांवों, कस्बों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे शिव ध्वजारोहण, सत्संग, सद्भावना रैलियाँ एवं शिव संदेश दिया जाएगा एवं सात्विक जीवन हेतु प्रतिज्ञा करवाई जाएगी।

Exit mobile version