The Chanakya TV Rajasthan

टोंक // भीषण गर्मी में गो जल टँकीया लगाना महा पुण्य का कार्य संत राम निवास

टोंक // मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा 50 गो जल टँकीयो की स्थापनामूक पशुओं की जल सेवा को समर्पित मोदी फेन्स क्लब टोंक

शहर के जाने माने सेवा भावी मोदी फेन्स क्लब द्वारा आज शहर में गो जल सेवा की 50 टँकीया रखवाई गयी….शहर की सेवा भावी जनता से अपील की गई कि वे इस भीषण गर्मी में गो माता के लिए प्रतिदिन स्वच्छ जल भर कर गो वंश की सेवा करे। समाजसेवी भगवान भण्डारी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा शहर के गली मोहल्लों कॉलोनियों में 251 टँकीया पूर्व में स्थापित की जा चुकी है इस बार 50 टँकीया ओर लगवा कर इस संख्या को 301 किया जा रहा है .।….गो जल टँकी की स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ आज पण्डित पवन सागर के मंत्रोच्चारण के साथ टोंक रामद्वारा के संत श्री राम निवास जी महाराज द्वारा किया गया…।.पूजन एवम लोकार्पण के बाद संत रामनिवास जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गो सेवा को श्रेष्ठ सेवा बताया और उन्होंने कहा कि सनातन ही एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमे स्वयम के अलावा दूसरे के हित की ओर दुसरो की सेवा के बारे में सोचा जाता है ओर सेवा कार्य किये जाते है उन्होंने गत 14 वर्षों से मोदी फेन्स क्लब के सत्कार्यो की प्रशंसा करते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों एवम सहयोग कर्ताओं का साधुवाद किया ..।

टोंक
टोंक – पण्डित पवन सागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मोदी फेन्स क्लब के निर्जला शर्बत कार्यक्रम परिंडा वितरण कार्यक्रम गो लापसी कार्यक्रम कोरोना काल मे जंन सहायता कार्यक्रम रक्तदान कार्यक्रम रीट परीक्षार्थी सेवा कार्यक्रम जन्माष्टमी कृष्ण स्वरूप कार्यक्रम आदि सभी कार्यक्रमो को अनूठा एवम सेवाभाव के साथ संस्क्रति के प्रति समर्पित कार्यक्रम बता कर प्रशंसा की। कवि प्रदीप पंवार ने क्लब के सभी सदस्यों को इस प्रकार के सेवा कार्य करने हेतु शुभकामनाये दी। कार्यक्रम में संत रामनिवास ,पण्डित पवन सागर ,कवि प्रदीप पंवार ,मोदी फेन्स क्लब ग्रुप एडमिन भगवान भण्डारी ,राज भंवर सैनी ,कुशल कहालिया ,सुरेंद्र अग्रवाल  विशाल श्रीवास्तव, आशुतोष यादव, अखिल जेन, राजेश बम्ब ,सत्यनारायण विजय ,सत्यनारायण नामा , आदि उपस्थित रहे ..।.कार्यक्रम के समापन पर टँकी अभियान के प्रभारी राज भंवर सैनी ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया और इस सेवा कार्य मे विशेष सहयोगी रहे मोनू जेन खुशहाल चौधरी का आभार व्यक्त किया  जिन्होंने अपने पिता स्व श्री महेश जेन मोला की स्मृति में 21 टँकीया गो सेवा हेतु भेंट की है।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2055888158592778605?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version