टोंक// जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उप अस्पताल निवाई का निरीक्षण किया।आमजन को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार मिले इसे लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने शुक्रवार को उप अस्पताल निवाई का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर नेअस्पताल के निरीक्षण के दौरान रोगियों एवं उनके परिजनों से मिल रहे उपचार की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वार्डो में जाकर चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति को देखा। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली एवं चिकित्सा प्रभारी को दवाओं का प्रर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंनेे अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रीति मीना भी मौजूद रही।
वहीं जिला कलेक्टर ने बड़ोदिया में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की भूमि काअवलोकन किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी निवाई में अपने दौरे के दौरान ग्राम बड़ोदिया में रीको को आंवटित 80 हैक्टर सिवायचक भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने तहसीलदार नरेश गुर्जर को 15 मार्च तक रीको को नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबन्धक सीताराम मीना, एसडीओ प्रीति मीना मौजूद रहें।
https://x.com/tv_chanaky5736/status/2019751045103075477?s=20