Site icon The Chanakya TV Rajasthan

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

सोजत सिटी// नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में 27 फरवरी 2026 को महान् क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद की 95 वीं पुण्यतिथि पर आजाद को राष्ट्र रत्न की उपाधि से सम्मानित करने,आजाद की जीवनी को केंद्र एवं सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में शामिल करने ,राष्टीय राज मार्ग पर दुर्घटना स्थलों पर चंद्र शेखर आजाद ब्लड बैंक की स्थापना करने एवं देश में सभी नगर निगम,नगर पालिका, ग्राम पंचायत स्तर पर चंद्रशेखर आजाद जिम एवं व्यायाम शाला स्थापित करने की मांग की गई

सोजत सिटी//  इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ,पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ,सोजत सेवा मण्डल मंत्री पुष्पत राज सुणोत ,अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास , सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने सोजत की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की जिसमें सोजत में संवेदनशील स्थानों पर सीसी टीवी कैमरों की क्रियाशीलता को समय समय पर अपडेट करतें रहने,सोजत क्लब का जीर्णोद्धार कर खेल प्रेमियों के लिए उपयुक्त संसाधन मय बनानें,नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने सहित अन्य मुद्दे शामिल थे। उपखंड अधिकारी जांगिड़ ने स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

 

 

Exit mobile version