टोंक // पन्नाधाय महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबंधक देशराज सिंह व प्राचार्य अनीता चौहान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य चंचल गर्ग द्वारा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक देशराज सिंह ने कहा कि एनएसएस का लक्ष्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। साथ ही सभी प्रतिभागियों से शिविर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

महाविद्यालय प्राचार्या डां. चंचल गर्ग ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा शिविर के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति संवेदनशील बनने का अवसर प्रदान करता है।। शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत करते हैं।

इस दौरान शिविर प्रभारी रमा गौतम ने आगामी सात दिवसीय गतिविधियों एवं दैनिक कार्य योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।।इस अवसर पर अंकुश जैन शारिरीक शिक्षक बनवारी योगी मिडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश सैनी, सुरेश गुर्जर, हिना महावर, रेखा कुमारी, प्रवीण बैरवा, रिकूं बैरवा, गजराज मीणा, पवन साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/share/v/17znkWFZWu/