टोंक// राजस्थान सरकार शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर का शाकुन्तलम होटल पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।स्वागत के दौरान मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं से एक एक कर स्नेहपूर्ण संवाद किया उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण व उत्साह ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

मोदी सरकार के विकसित भारत के जनकल्याणकारी बजट एवं नीतियों की सराहना की व केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, दीपक संगत, नरेश बंसल, महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, रतिराम पहाड़िया, राजेश मंगल, भगवान दास सैनी,राम अवतार धाबाई, शम्भू शर्मा,चौथमल विजय,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,बलवंत मराठा,मोनू सैनी,पंकज पहाड़िया, देवराज गुर्जर,आरव सिसोदिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।