टोंक// खलील क्लब टोंक में गत दिनों से चल रही इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोइनुद्दीन निजाम रहे। समारोह की अध्यक्षता मजहर आलम एडवोकेट ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मिर्जा रिज़वान-उर-रहमान, ज़हीर आलम नकवी, देवेंद्र गुर्जर, ओवैस नकवी, जुड़ो संघ के महासचिव राधेश्याम नवारिया, सीमा धाबाई, प्रीतम खत्री एवं रचित सिंगोदिया मौजूद रहे। प्रतियोगिता में वेट्रन डबल में इशरत अली खां व सांवरमल विजेता रहे तथा जहीर आलम नकवी व के. एल. गुर्जर उप-विजेता रहे। सीनियर डबल में के. एल गुर्जर, एहतेशामुद्दीन विजेता, शाहनवाज व यासिर उप-विजेता रहे। अंडर-19 बालिका में मरियम विजेता तथा सारा गांगुली उप-विजेता रही।

टोंक// अंडर-16 बालिका में अनुषा शर्मा विजेता तथा मरियम उप विजेता रही, अंडर-14 बालिका अनुषा विजेता तथा तहूरा उप-विजेता रही, अंडर-19 बालक शौर्य वीर कपूर विजेता मोहम्मद आदिम उप-विजेता रहे, अंडर-16 बालक में मो. उस्मान विजेता तथा केसरी कुमार ऊप विजेता रहे। इसी तरह अंडर-14 बालक में मोहम्मद उस्मान विजेता व अयान चौधरी उपविजेता रहे। अंडर-12 बालक अयान चौधरी विजेता तथा भव्यांश चौधरी उपविजेता रहे।
जिन्हे अतिथियों द्वारा परितोषिक वितरण कर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक मुमताज राही, सलीमुद्दीन खान, कलीमुद्दीन अहमद, मनोज तिवारी, मोईन खांन, रईस अहमद एडवोकेट, रईस अहमद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नासिर, अब्दुल कादिर, राहुल राजवंशी, सादी कमर, यासिर खान, एहतेशामुद्दीन खान, अमजद अली, सरवत अली खान, कामरान अली, सरफराज अहमद, शाहनवाज़ अहमद एवं फरीद अहमद आदि मौजूद रहे। समारोह में प्लेयर ऑफ दी प्रतियोगिता रही मरियम रूही को ओवैस नकवी द्वारा रैकेट देकर सम्मानित किया गया।