टोंक// भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्टर कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुरीक्षण-2026 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बारे में बताया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) विनोद कुमार मीना ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले में 27 हजार 618 फॉर्म-6/6ए, 8 हजार 974 फॉर्म-7 तथा 12
टोंक// हजार 655 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं=आपत्तियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गईं। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीइओ)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने की जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपतियाँ प्राप्त करने की अवधि 16 दिसम्बर 2025 से 19 जनवरी 2026 में प्राप्त समस्त दावे-आपŸिायों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाषन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 10 लाख 61 हजार 950 मतदाताओं में 1.77 प्रतिषत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 80 हजार 702 है, जिनमें पुरूष 5 लाख 61 हजार 759 महिला 5 लाख 18 हजार 939 तथा ट्रांसजेण्डर 4 है।