डूंगरपुर // जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बालगृहो, पुनर्वास गृहों एवं वृद्धाश्रमों का किया औचक निरीक्षण।

डूंगरपुर – माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के वार्षिक एक्शन प्लान के निर्देशों की पालना में और जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुनील कुमार पंचोली के मार्गदर्शन में आज एक महत्वपूर्ण निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज मीणा ने डूंगरपुर स्थित विभिन्न सामाजिक एवं पुनर्वास संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इन संस्थानों का किया गया निरीक्षण: सचिव श्री मनोज मीणा द्वारा मुस्कान संस्थान, डूंगरपुर के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित केंद्रों का निरीक्षण किया गया:
• बालिका गृह एवं बालक गृ

डूंगरपुर – • शक्ति सदन
• मानसिक विमंदित गृह
• मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह
इसके साथ ही, तपस शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान, डूंगरपुर द्वारा संचालित मानसिक विमंदित गृह का भी विस्तृत अवलोकन किया गया।
निरीक्षण की मुख्य गतिविधियाँ:
1. व्यवस्थाओं का मूल्यांकन: निरीक्षण के दौरान आवासियों के रहने की स्थिति, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की गई।
2. विधिक अधिकार: सचिव ने संस्थानों में रह रहे बच्चों और आवासियों से बातचीत की और उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
3. स्वास्थ्य एवं शिक्षा: मानसिक विमंदित गृहों में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और शैक्षिक पुनर्वास गतिविधियों का विशेष रूप से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधि विद्यार्थी श्री चन्द्रपाल सिंह पंवार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिक साक्षरता और सामाजिक पुनर्वास की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव लिया। सचिव महोदय ने संस्था संचालकों को आवश्यक सुधार और आवासियों के कल्याण के लिए कड़े निर्देश प्रदान किए।
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=photo
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित