The Chanakya TV Rajasthan

बांरा // उमंगों और तरंगों के बीच लहराया तिरंगा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मलखंभ पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

BARAN // उमंगों और तरंगों के बीच लहराया तिरंगा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मलखंभ पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

BARAN
BARAN

 

बांरा – जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस सोमवार को देशभक्ति के तरानों की तरंग और उमंग के बीच उल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने जहां दर्शकों का मन मोह लिया वहीं मलखंभ पर योगा के हैरतअंगेज करतबों ने अचंभित कर दिया। मार्च पास्ट में पुलिस बैंड की धुन पर कदमताल भी आकर्षण का केन्द्र रहा। समारोह में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली।
कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट जनरल परेड कमांडिंग ऑफिसर भजनलाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए गुजरी। परेड में राजस्थान पुलिस सशस्त्र दल, राजस्थान पुलिस दल, राजस्थान गृह रक्षा दल, स्काउट सीनियर दल, स्काउट जूनियर दल, गाइड दल व राजस्थान पुलिस ब्रास बैंड ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस अवसर पर शहीद राजमल मीणा की पत्नी कमलेश मीणा, शहीद लादूराम की पत्नी मोत्या बाई, स्वतंत्रता सैनानी राधेश्याम भार्गव बटावदा पार का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व प्रतिभाओं को जिला कलक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं 26 जनवरी के अवसर पर लगातार 26 घंटे दौड़ लगाकर रिकार्ड बनाने वाले धावक मोहित सिंह हाड़ा का अतिथियों ने अभिनंदन किया। इससे पूर्व विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों के लगभग छह सौ छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखरे देशभक्ति के रंग
गणतंत्र दिवस समारोह में केन्द्रीय विद्यालय ने देश रंगीला रंगीला, न्यू एरा स्कूल ने भारतीय संस्कृति पर पचेड़ी, राउमावि भीमगंज वार्ड ने देशभक्ति अपनाओं, राउमावि पुराना थाना व जवाहर नवोदय विद्यालय अटरु ने भारत हमको जान से प्यारा गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं वन विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, समग्र शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, नगर परिषद, जिला परिषद, कृषि विभाग की ओर से जिले के विकास ओर जनजागरूकता संबंधी आकर्षक झांकियां समारोह स्थल से निकाली गई।
योगा प्रदर्शन ने किया रोमांचित
समारोह के दौरान भंवरगढ़ की मां आशापाला व्यायाम शाला की योगा प्रशिक्षक लेखांशी कुशवाहा के निर्देशन में डेढ़ दर्जन से अधिक बालिकाओं व बालकों ने मलखम्भ व रस्सी पर योग प्रदर्शन के हैरतअंगेज भरे करतबों का प्रदर्शन किया तथा मानव पिरामिड का निर्माण किया। यह प्रस्तुति देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। समारोह में वंदेमातरम बैनर का विमोचन करने के साथ गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
समारोह में विधायक राधेश्याम बैरवा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, सीईओ जिला परिषद राजवीर सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक व आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया पुरस्कृत

BARAN

 

 

 

रहे। महिला एवं बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में राजस्थान पुलिस सशस्त्र दल प्रथम, स्काउट सीनियर दल द्वितीय व राजस्थान पुलिस ब्रास बैंड तृतीय रहे। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा सुनील शर्मा और वरिष्ठ शिक्षक नीति शर्मा ने संचालन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
कलक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गणतंत्र दिवस पर प्रातः साढ़े 8 बजे जिला कलक्टर कार्यालय पर ध्वजरोहण किया। इससे पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर राम धुन का गायन भी किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिभाएं सम्मानित

जिला कलक्टर ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को समारोह में प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में उपखंड अधिकारी अंता हवाई सिंह, उपखंड अधिकारी बारां विश्वजीत सिंह, तहसीलदार बारां दशरथ मीणा, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र गिरि, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी कैलाशचंद मीणा, बारां कॉपरेटिव बैंक प्रबंध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य बच्चूलाल गुप्ता, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बवेजा, सह आचार्य डॉ. राकेश वर्मा, कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. संजय मीणा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्ममाल गुर्जर, व्याख्याता नरेश कुमार रावत, निर्वाचन अनुभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार राठौर, सहायक विकास अधिकारी क्षेत्रपाल सुमन, भू अभिलेख निरीक्षक अरूण गुप्ता व नवल सिंह मेहता, संगीत शिक्षक ममता नागर, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ सिंह मीणा, पटवारी श्यामसिंह व सुरेन्द्र कुमार सहरिया, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र कुमार नागर, नर्सिंग अधीक्षक गोर्वधनलाल वर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गोल्डी सिंह, महिला पर्यवेक्षक ज्योति प्रजापति, वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट निशा प्रजापति, अध्यापक निर्मला व मांगीलाल मेघवाल, पंचायत शिक्षक हेमराज बैरवा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व नंदकिशोर, आरक्षी गुलराज नट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, आंगनबाड़ी सहायिका रेखा सहरिया, आशा रूबीना अंसारी, सफाई कर्मचारी कांति, राजेश तथा देहदान प्रेरक भागीरथ राठौर, छात्रा भव्या जैन, लौकाम्या वैष्णव व जिया कश्यप, छात्र अभि औदिच्य, शतरंज खिलाड़ी आहान पौराणिक, रोवर स्काउट भगत सिंह, समाजसेवी दुलीचंद बैरवा, पत्रकार हर्षिल सक्सेना, ऑपरेटर जनसम्पर्क विभाग तेजकरण गोचर, पत्रकार नरेन्द्र, बाल गायक नवांश गौतम, युवा उद्योगपति इन्द्रेश मित्तल, कत्थक नृत्यागंना अनुष्का खंडेलवाल, वार्ड पार्षद अंतुरानी शर्मा, समाज सेविका पूनम गुप्ता, बीएलए-2 नरेन्द्र सोनी, स्नेक कैचर जसवंत सिंह चौधरी, पत्रकार धनश्याम दाधीच को सम्मानित किया गया। इस दौरान वीरगाथा प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय विजेता लक्ष्य सहरिया, सिद्धि वर्मा, साक्षी मेरोठा, ईशाना मेव को भी सम्मानित किया गया।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2016095126859456811?s=20

 

Exit mobile version