The Chanakya TV Rajasthan

बाड़ी// नेवी पब्लिक स्कूल में छात्रों का विदाई समारोह हुआ आयोजित

बाड़ी// नेवी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह खटाना (जमालपुर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजेश श्रीवास्तव, मनोज मंगल, जगदीश शर्मा एवं जगदीश (विक्टर इन्फेंट विद्यालय के प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत नेवी पब्लिक स्कूल के संचालक दारा सिंह पचौरी द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवांगी पचौरी द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक एवं मार्गदर्शक संबोधन दिया गया। साथ ही बच्चों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें आत्मविश्वास, सहयोग एवं नेतृत्व के गुणों से परिचित कराया गया।

इसके पश्चात कक्षा 8वीं के छात्र–छात्राओं ने विद्यालय से प्राप्त प्रेम, संस्कार एवं शिक्षा के अनुभवों को अपने शब्दों में व्यक्त किया। भावुक वातावरण में विद्यार्थियों ने अपनी स्मृतियाँ साझा कर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को विद्यालय का प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी गई तथा उन्हें भविष्य में उज्ज्वल पथ पर अग्रसर होने हेतु उपयोगी सलाह एवं सार्थक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 8वीं के जयन्ती, पीयूष, करण, पायल, हिमांगी, गीतांजलि, प्राची, आशु, रचित, अर्पित, अंकुश, अरुण, प्रिंस एवं धोनी, साथ ही कक्षा 7वीं के छात्र–छात्राएँ एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ जिसमें गोविंद शर्मा गौरव शुक्ला करन यादव कल्पेश शर्मा श्रद्धा यादव सुनील महेश सर नीतू गुप्ता और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Exit mobile version