बारां// शिरोमणि दादा बंकट की 106वीं जयंती पर होगा भव्य मूर्ति अनावरण समारोह
बारां// वीर शिरोमणि दादा बंकट की 106वीं जयंती के अवसर पर 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को बारां में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बंकट व्यायामशाला, अटरू रोड, बारां में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन बंकट व्यायामशाला बारां, बंकट सेना एवं दादा बंकट गौ सेवा संस्थान बारां के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात कलश शोभा यात्रा से होगी, जो प्यारे रामजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। इसके पश्चात अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। समारोह में दादा बंकट के जीवन पर आधारित प्रकाशन का उद्घाटन एवं स्वागत सत्कार किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में दादा बंकट की प्रतिमा का अनावरण वंशवर्धन सिंह के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात श्रीराम हवन, यज्ञ, आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर एवं जिले के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।

baraकार्यक्रम में सनातनी सर्व संत समाज, बारां की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशेष आग्रहकर्ता के रूप में आमप्रकाश शर्मा एवं नरेश सोनी का नाम उल्लेखित बताया गया है। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने हेतु संरक्षक समिति का गठन किया गया है, जिसमें पोखरीलाल , सूरजमल, जगदीश शर्मा, हरीश विजयवर्गीय, जयेश गालव, ललित मोहन खडेलवाल, मनोज महावर, किशन पांचाल, महावीरनामा, रितेश शर्मा, चंदनसिंह महाराजा,नरेश पैतरा, पियूष सोनी, धर्मराज मेहरा, माधवलाल सुमन, मोहनलाल प्रजापति, जयपाल प्रजापति, ओमसुमन, नेमीचंद यादव, मुकेश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त हरीश शर्मा, हेमंत विजय, प्रदीप जैन, राकेश गुप्ता, प्रवीण जोशी, राकेश मेहरा, निशांत शर्मा, अश्विनी बंसल, जितेंद्र सुमन, अभि राठौर, हिमांशु वाधव, विजय महावर, अंकित पारिक, संजय गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा व सामाजिक कार्यकर्ता आयोजन से जुड़े हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रशांत विजयवर्गीय एवं सह-संयोजक विकास अदलक्खा ,अध्यक्ष भुवनेश सोनी, महामंत्री राजेंद्र गहलोत, योगेश शर्मा, किशन पांचाल, ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित