The Chanakya TV Rajasthan

ब्यावर // मूक पक्षियों के लिए आगे आया माहेश्वरी समाज, परिंडे बांटकर दिया सेवा का संदेश

ब्यावर // ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

गर्मी में मूक पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री माहेश्वरी पंचायत board द्वारा रविवार को मूक पक्षी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्यों की श्रृंखला में आयोजित इस अभियान के तहत श्री माहेश्वरी महिला परिषद एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सहयोग से सांखला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में पक्षियों को जल उपलब्ध करवाने के लिए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को परिंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू के सानिध्य में कुल 100 परिंडे वितरित किए गए।

ब्यावर
ब्यावर – इस अवसर पर जाजू ने आमजन से अपने घरों, छतों एवं आसपास के स्थानों पर परिंडे बांधकर नियमित रूप से पानी भरने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में महिला परिषद अध्यक्ष वीना बल्दुआ, मंत्री कुसुम मालू, प्रेमलता लोहिया, रेनू जागेटिया, शारदा नवाल, मनीषा कांकाणी एवं इंदु माहेश्वरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सेवा कार्य को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया तथा सभी ने पक्षियों की सेवा के इस अभियान की सराहना की।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2055888158592778605?s=20

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version