TONK // हीराचौक पत्थरबाजी मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान पहुंचे मौके पर, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

TONK – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने हीराचौक पहुँचकर समुदाय विशेष के लोगो द्वारा की गई पत्थरबाजी का मौका मुआयना किया।वाल्मीकि समाज के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर घटनास्थल पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर शहर का सोहार्द बिगाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त एवं कठोर कार्रवाई के संबंध में वार्ता की ।।

TONK – भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने के लिए संकल्पित है।। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए जगह नहीं है।।यह घटना शहर का सामाजिक सोहार्द बिगाड़ने वाली है।।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया विष्णु शर्मा, दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल ,हरिराम यादव शंभू शर्मा ,बलवंत मराठा, शंकर चौधरी ,मनीष बैरवा ,चरण सिंह चौधरी, देवराज गुर्जर ,आरव सिसोदिया, राहुल गुर्जर,
सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ