DHOLPUR // पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

DHOLPUR – जिला भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की।कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला प्रभारी रवि नय्यर, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बाड़ी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी श्रवण वर्मा, पूर्व
DHOLPUR – जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रवि नय्यर ने कहा कि जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक होगा प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता में अनुशासन, समर्पण एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जनहित में दी गई योजनाओं का लाभ सरल तरीके से लाभार्थी तक योजना की संपूर्ण जानकारी एवं लाभ पहुंचाना है।
DHOLPUR – जिला अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का माल साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा,डॉ शिवचरन कुशवाहा, गिरिराज सिंह मलिंगा, बांकेलाल लोधा, विशंभर दयाल शर्मा एवं जगमोहन बघेल, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने भी उद्बोधन दिए। इस प्रशिक्षण महा अभियान के संयोजक अनिल गोयल, सह संयोजक डॉ मनोज शर्मा, विजय त्यागी एवं कल्पना शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
धौलपुर आशीष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ