BANSWARA // पुलिस लाइन बांसवाड़ा में कार्यशाला आयोजित, महिलाओं-किशोरियों के अधिकारों पर चर्चा

BANSWARA – रिजर्व पुलिस लाइन बाॅसवाडा स्थित शौर्य सदन सभागार में जिला पुलिस प्रशासन एवं आजीविका ब्यूरो, बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर संवेदनशीलता, महिलाओं तथा किशोरियों के अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में श्यामसिंह पुलिस उप अधीक्षक की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा सुधीर जोशी के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में जिले के समस्त थानों से नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जेंडर संवेदनशीलता को बढ़ावा देना और महिलाओं व किशोरियों से संबंधित प्रकरणों में अधिक मानवीय एवं विधिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ