सआदत अस्पताल को मिला नया पीएमओ, डॉ. सालोदिया ने संभाली जिम्मेदार

TONK – राजकीय सआदत अस्पताल में बुधवार को उप-निदेशक एवं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक सालोदिया ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा द्वारा सआदत अस्पताल हेतु उन्हें आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान किये जाने के जारी आदेश के बाद निर्वतमान पीएमओं डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा की जगह डॉ. सालोदिया ने पीएमओं पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
TONK – पदभार ग्रहण के मौके पर डॉ. नवीन्द्र पाठक, डॉ. बी.एल. नामा, डॉ. चेतन जैन, डॉ. महावीर चौधरी, डॉ. संदीप राजोतिया, डॉ. योगेश दासोदिया, डॉ. योगेश अग्रवाल, डॉ. रवि मिश्रा, बृजमोहन अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, राजेश मंगल, धर्मेन्द्र सालोदिया, समेत कई संगठनों से जुड़े लोग एवं चिकित्साकर्मियों द्वारा डॉ. सालोदिया का माल्यापर्ण एंव साफा बंधवाकर अभिन्नदन किया। इस मौके पर नव-नियुक्त पीएमओ डॉ. सालोदिया ने कहा कि सआदत अस्पताल में साफ-सफाई एंव चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिय काम किया जायेगा। उन्होने बताया कि अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार एवं लाभ मिले, जिसके लिए वह चिकित्सकों एंव स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। पीएमओं के पद भार ग्रहण के मोके पर समाज सेवा से जुड़े लोगों द्वारा अस्पताल के लिए 20 व्हील चेयर भी नि:शुल्क देने की घोषणा की गई।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन