Arthuna // शिक्षा और खेल विकास हेतु किया लाखों का दान

Arthuna – ब्लॉक अरथूना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) कोटड़ा में योगेश पंड्या के आगामी 31-05-2026 को होने वाली सोवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जयराज पंड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जितेन्द्र पुरी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भरत डामोर द्वारा योगेश जी के समर्पित सेवा काल और अनुशासित जीवन पर आधारित ‘प्रशस्ति वाचन’ किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा योगेश जी को साफा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। प्रेरणादायी दान और सामाजिक सरोकार अध्यापक योगेश पंड्या ने अपने विदाई समारोह को यादगार बनाते हुए योगेश पंड्या ने अपनी नेक कमाई से विभिन्न संस्थाओं के विकास हेतु उदारतापूर्वक दान कर एक अनूठी मिसाल पेश की।

Arthuna – उनके द्वारा प्रदान की गई सहयोग राशियां
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ाः विद्यालय विकास हेतु 1,00,000/- (एक लाख रुपये) का चेक।
स्वामी विवेकानंद खेल क्लब, कोटड़ाः युवाओं के खेल प्रोत्साहन हेतु 11,000/- रुपये।
ब्लॉक स्तरीय सीबीईओ कार्यालय, अरथूनाः कार्यालयी एवं शैक्षिक कार्यों हेतु 11,000/- रुपये।
महात्मा गांधी (एमजी) स्कूल, अरथूनाः विद्यालय उन्नयन हेतु 11,000/- रुपये।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टोरी बड़ीः विद्यालय सुविधाओं हेतु 11,000/- रुपये।
सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस), पोरडा विकास कार्यों के लिए 5,000 रुपये।
सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाखतपुरा: संस्था के विकास के लिए 5,000 रुपये। दिया एव
छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ अध्यक्ष जयराज पंड्या एवं विद्यालय स्टाफ ने योगेश जी की इस दानशीलता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों, ग्रामीणों और परिजनों ने पंड्या जी के सुखद,स्वस्थ और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।
अरथूना से अब्दुल कमाल कि रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ