Tonk // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीणजारी में समाज सेवा शिविर के तहत लगाए गए पक्षियों के लिए परिण्डे, विद्यार्थियों ने दिया सेवा भाव का संदेश

Tonk – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीणजारी में गुरुवार को समाज सेवा शिविर के तहत कक्षा 11 में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के सहयोग से बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे।
शिविर प्रभारी किशन लाल कहार व्याख्याता ने बताया कि विद्यालय प्रधानाचार्य सीताराम नरवरिया के दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर व आस पास सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे लगाए गए तथा विध को नियमित रूप से सफाई व पानी डालने एवं अपने अपने घरों में भी परिण्डे लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही संकल्प दिलाया गया। इससे पक्षियों के प्रति संवेदना और सहानुभूति पैदा करने और उनके प्रति सेवा भाव पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया।जिस दौरान विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थी मोजूद थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न