Bari // 5 वर्ष बाद मां बेटे का अपना घर आश्रम बाड़ी में हुआ भावुक मिलन

Bari – पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई निवासी दीपक प्रभुजी का अपनी मां मुन्नी देवी से भावुक मिलन हुआ। तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।
अपना घर के विशेष रेस्क्यू अभियान के दौरान 4 मार्च 2024 को यह प्रभुजी लावारिस असहाय एवं मानसिक अस्वस्थ स्थिति में घूमते हुए धौलपुर रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किए गए थे।उस समय उनकी मानसिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी गुमसुम रहते थे नाम पता कुछ नहीं बता रहे थे केवल मथुरा वृंदावन जाने की कहते थे। आश्रम में रहने के दौरान धीरे-धीरे इलाज सेवा उपचार देखभाल से मानसिक स्थिति में सुधार हुआ और अपना पता उरई जालौन उत्तर प्रदेश बताया। अपना घर आश्रम में निशुल्क सेवाये दे रहे डॉक्टर सुमित मित्तल मनोचिकित्सक धौलपुर के निरंतर इलाज सेवा उपचार के पश्चात उनकी मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और उरई में जिस स्थान पर हलवाई की दुकान पर काम करते थे उस दुकानदार का नाम एवं पता आकाश बांके बिहारी मिष्ठान उरई रेलवे स्टेशन के पास बताते थे I
और कहते थे कि मैं इस दुकान पर हलवाई चाट पकौड़ी का काम करता था I आश्रम एवं काउंसलर प्रभारी राजकुमार गर्ग ने बताया की कई महीनो की लगातार काउंसलिंग के पश्चात उरई एरिया के गूगल मैप के माध्यम से स्टेशन के पास जितनी भी मिठाइयों की दुकान थी उसमें बांके बिहारी मिष्ठान भंडार उरई का मोबाइल नंबर का पता लगाया गया I

Bari – आखिरकार आकाश भाई बांके बिहारी मिष्ठान भंडार उरई का मोबाइल नंबर का पता लग गया आकाश भाई से प्रभुजी की वीडियो कॉल पर बात कराई गई जिन्होंने पहले तो इन्हें पहचानने से मना कर दिया बाद में इनसे आश्रम के द्वारा प्रभुजी की हेल्प करने का निवेदन किया गया तो यह तैयार हो गए और इन्होंने यह वादा किया कि जैसे ही उनकी माता जी का पता लग जाएगा तो हम आपको सूचित कर देंगे कल उनकी माताजी का पता लग गया आश्रम में अपने पुत्र के 5 साल बाद जिंदा होने की सूचना मिलने पर मां उरई से तुरंत आज अपना घर आश्रम पर संपर्क किया जैसे ही मां बेटे की मुलाकात हुई।एक दूसरे से गले मिलकर रोने लगे और अपने बेटे से मिलकर बहुत ही भावुक हो गई। मां मुन्नी देवी ने बताया कि यह आज से 5 साल पहले
बिना बताए घर से निकल गए थे उस समय इनके पिताजी जीवित थे अब इनके पिताजी इस दुनिया में नहीं है मेरे लिए यह खुशी का क्षण है मेरा बेटा आश्रम में सुरक्षित एवं स्वस्थ है।
अपना घर आश्रम बाड़ी के द्वारा 5 वर्ष बाद मां बेटे का भावुकता एवं ममता पूर्ण मिलन हुआ आश्रम के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि अपना घर का उद्देश्य आश्रम में निवासरत अधिक से अधिक प्रभुजियों को अपने परिजनों से मिलाना है ताकि वह अपने परिवार एवं समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें और अपना नया जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर आश्रम में मौजूद पदाधिकारी मनोज मोदी, विजय सिंघल डेयरी वाले, रवि मोदी, रामनिवास अग्रवंशी समिति सदस्य , राकेश ,अमन, नितेश इत्यादि सेवासाथी उपस्थित रहे।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न