Beawar // हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: राजस्थान में 31 जुलाई तक हर हाल में होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Beawar – राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार एवं राज्य निर्वाचन आयोग को स्पष्ट निर्देश देते हुए 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। न्यायालय के इस फैसले का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की बड़ी जीत बताया है। ब्यावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही थी तथा पंचायत और निकाय चुनावों को जानबूझकर टाला जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के बीच बढ़ती नाराजगी और चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनावों से बच रही थी। मनोज चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को समय पर अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। पंचायत और निकाय चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं, लेकिन राज्य सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान हाई कोर्ट ने अपने फैसले से स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में चुनाव टालना स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और विपक्ष के नेता राहुल गाँधी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हाई कोर्ट का यह फैसला उसी संघर्ष की जीत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय केवल प्रशासनिक इकाइयां नहीं बल्कि लोकतंत्र की आत्मा हैं। गांव, कस्बे और शहरों के विकास का वास्तविक आधार यही संस्थाएं होती हैं। लंबे समय तक चुनाव नहीं करवाने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और जनता की आवाज कमजोर पड़ती है।
Beawar – मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों और निकायों को राजनीतिक नियंत्रण का माध्यम बनाने की कोशिश की, जबकि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सर्वोपरि होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रशासनिक बहानों के पीछे छिपकर चुनाव प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ा रही थी। कांग्रेस नेताओं ने फैसले का किया स्वागत राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण जैन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एडवोकेट रामस्वरूप सेवालिया, महासचिव राजेश शर्मा, चेतन सांखला, टीकम सिंह कड़ीवाल,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद भारत बाघमार,जवाजा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्म सिंह भाटी, RGPRS प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राम यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश लखन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावा नि पार्षद राजेंद्र तुनगरिया,भरत बांदीवाल, राकेश साहू,भुवनेश शर्मा, जीवराज जावा,गिरधारी लाल पोपावत,विकास दगदी,रामनिवास सेन, अजय स्वामी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, हर नारायण हैड़ा, देवकरण शर्मा तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवेंद्र काठात सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाई कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार अब बिना किसी देरी के चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर आया यह फैसला आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि स्थानीय चुनावों को विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी माना जाता है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास को रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न