Beawar // सिटी थाने में सीएलजी बैठक: त्योहारों पर शांति, सुरक्षा और सहयोग पर जोर

Beawar – पुलिस थाना ब्यावर सिटी परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनुकृति उज्जैनिया ने की। बैठक में वृत्ताधिकारी राजेश कसाना आरपीएस एवं थाना प्रभारी आशुतोष पाण्डे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों एवं जुलूसों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आमजन से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में साइबर अपराध, नशा तस्करी, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। सदस्यों ने यातायात व्यवस्था सुधारने, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के सुझाव दिए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न