Baran // जिला अस्पताल परिसर में धूं-धूं कर जली बाइक, मची अफरा-तफरी

Baran – बारां जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार को अचानक एक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अस्पताल प्रशासन की सूझबूझ और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया गया। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Baran – प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न