Tonk // श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम

Tonk – पुरुषोत्तम मास में अग्रवाल धर्मशाला टोंक में श्रीमद्भागवत महापुराण का अमृत उपदेश कथावाचक आचार्य ओमप्रकाश शर्मा द्वारा अपनी ओजपूर्ण वाणी से दिये जा रहे है।
कलशयात्रा रमेश चन्द विजयवर्गीय चौधरी परिवार द्वारा श्रीमदभागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत महापुराण के प्रारम्भ दिवस को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के साथ शुरुआत की गईथी।आज गुरुवार को श्रीमदभागवत महापुराण प्रंसगों में उद्धव-विदुर संवाद, ध्रुवचरित्र, वराह अवतार, हिरणाकश्यय वध, नृसिंहावतार, भरत-चरित्र, महाराज बलि – वामन अवतार प्रसंग, प्रहलादचरित्र, समुद्रमंथन के सारभूत प्रसंगों को प्रस्तुति की गई ।जिसमे नृसिंह अवतार व वामन अवतार की सजीव झाकियों की प्रस्तुत्ति भी की गई।
चतुर्थ दिवस की कथा में मद्भागवत व अन्य प्रसंगों का उपदेश पठन किया गया। कार्यक्रम में निर्मल, चंद्रप्रकाश,बसन्त , राकेश भागचंद,नवल , केलाश सहित धर्म प्रमी उपस्थित थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन