Dungarpur // अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, महिला को चढ़ाई एक्सपायरी ड्रिप”
Dungarpur // जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला मरीज को चढ़ाई दो महीने पुरानी एक्स

Dungarpur – राजस्थान के डूँगरपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी और हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां के श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की एक बड़ी लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की जान दांव पर लग गई। अस्पताल में भर्ती एक महिला को दो महीने पुरानी एक्सपायरी डेट की ड्रिप (Sodium Chloride Glucose) चढ़ा दी गई। गनीमत रही कि समय रहते मरीज के पति की नजर ड्रिप की तारीख पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह पूरा मामला डूंँगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल के सर्जिकल महिला वार्ड का है। राजपुर निवासी 30 वर्षीय अपेक्षा यादव को पेट में तेज दर्द के कारण 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अपेंडिक्स की बीमारी बताई। शुक्रवार सुबह अस्पताल के नर्सिंग कर्मियों ने महिला को एक ड्रिप चढ़ाई। जब सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला के पति और नगर परिषद के पूर्व पार्षद नरेश यादव अस्पताल पहुंचे, तो उनकी नजर अचानक चल रही ड्रिप पर पड़ी।

Dungarpur – ड्रिप पर एक्सपायरी डेट मार्च 2026 लिखी हुई थी, जबकि वर्तमान में मई का महीना चल रहा है।
शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नर्सिंग कर्मियों ने आनन-फानन में आकर ड्रिप को हटाया। पीड़ित परिवार ने इस घोर लापरवाही पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के उप अधीक्षक ने तुरंत एक्शन लिया है। अब देखना यह होगा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट कब तक आती है और लापरवाही बरतने वाले इन स्वास्थ्य कर्मियों पर क्या एक्शन लिया जाता है, जिन्होंने एक मरीज की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।

डूंगरपुर से संवाददाता तेजसिंह राठौड की रिपोर्ट