Tonk // मिड डे मील निरीक्षण में मिली खामियां

Tonk – मिड डे मील का किया निरीक्षण मिड डे मील कमिशनर विश्व मोहन शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोर भाटियान में मिड डे मील में बनाए गए भोजन, खाद्य सामग्री एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मिड डे मील प्रभारी एवं प्राचार्य दामोदर गुर्जर को रसोईघर में सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत स्कूल में डिमांड की अपेक्षा दूध के प्रोडक्ट की अधिक मात्रा में पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीबीईओ से दूरभाष पर बात कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टर से इसकी रिपोर्ट लेने के लिए कहा। शहरी शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आवासीय पटटे एवं स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी को किया लाभान्वित जिला प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने नगर पालिका टोडारायसिंह के शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर कहा कि यह शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे है।

Tonk – मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की मंशानुरुप समस्याओं का पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी एवं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भी मौजूद रहें। जिला प्रभारी सचिव ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 36 लाभार्थियों को आवासीय पटटे एवं 7 स्ट्रीट वेंडर्स को 15 हजार रुपए का चैक वितरित किए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 10 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए चैक सौंपे गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की और से लाभार्थी महिला मधु गुर्जर, शिमला सैनी, रीना महावर, जसोदा एवं रेखा लुहार की गोद भराई की रस्म एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को किट वितरित किए। सभी लाभार्थियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न