The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा: कुएं में मिला युवक का शव, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Anandpuri // आनंदपुरी हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Anandpuri
Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिखली तेजा गांव में 30 मई को कुएं में मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग का विवाद बताई जा रही है। आनंदपुरी थाना SHO कपिल पाटीदार ने बताया कि 30 मई को शेरगढ़ चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि चिखली तेजा गांव में कचरू गरासिया के घर के बाहर बने कुएं में एक लाश मिली है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान हर्षद पिता नगीन आम्बलियार, निवासी बार सालेडा, दाहोद, (गुजरात) के रूप में हुई। एफएसएल (FSL) टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शराब पार्टी में विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक हर्षद का चिखली गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। महिला नोतरा कार्यक्रम के सिलसिले में गांव आई हुई थी। हर्षद उससे मिलने अपने साथी कैलाश के साथ वहां पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद परिचितों कालू, चंदू, ईटली और हुरजी के साथ सबनेरातभर बैठकर शराब पी। देर रात जब हर्षद की महिला मित्र अपने घर चली गई, तो कैलाश ने हर्षद को भी घर लौटने को कहा। लेकिन नशे में धुत हर्षद ने जाने से मना कर दिया।

Anandpuri – उसी गांव की महिला साथ ले जाने की बात बोलकर गाली गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर कैलाश, हुरजी और हर्षद के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गुस्से में आकर हर्षद पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुएं में फेंका शव हर्षद की मौत के बाद आरोपी घबरा गए। कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से हर्षद के शव को घसीटकर पास ही स्थित कचरू गरासिया के गहरे कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी के शुरुआती दौर में आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए नई कहानियां बना रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरीखौफनाक कहानी बयां कर दी। ये हुए गिरफ्तार इस मामले में कैलाश (38) पिता नाथू कटारा, निवासी डिफोर, आनंदपुरी (हाल निवासी दाहोद, गुजरात), हुरजी (35): पिता ताजू डिण्डोर, निवासी चिखली तेजा, आनंदपुरी, ईटली (30) पुत्री रमजी गरासिया, निवासी चिखली तेजा, आनंदपुरी को गिरफ्तार किया है।

आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्

Exit mobile version