The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // आनंदपुरी में खरीफ फसल की तैयारी हेतु मक्का बीज व कीटनाशक का निशुल्क वितरण, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

Anandpuri // आनंदपुरी में खरीफ फसल के लिए निशुल्क मक्का बीज व कीटनाशक वितरण, किसानों को वैज्ञानिक खेती की दी जानकारी

Anandpuri
Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत छाजा व बरकोटा पंचायत में खरीफ फसल की तैयारी के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा निशुल्क मक्का कीट बीज और कीटनाशक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उप सरपंच आलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष राजदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह , वार्ड पंच शांतिलाल गरासिया, ईश्वरलाल गरासिया मौजूद रहे इस दौरान किसानों को मक्का के उन्नत बीज और      आवश्यक कीटनाशकों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक सुमित्रा गरासिया ने किसानों को आगामी वर्षा ऋतु में फसल की वैज्ञानिक तरीके से बुवाई करने की जानकारी दी। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, अधिक उत्पादन प्राप्त करने, बीज उपचार, उचित दूरी पर बुवाई और समय पर खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग की सलाह भी दी।किट टीएसपी क्षेत्र में जनआधार कार्ड के जरिए राज किसान साथी एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से वितरण किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।उप सरपंच आलोक सिंह ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि विशेषज्ञों से खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। किसानों ने इस तरह के कार्यक्रमों को लाभदायक बताते हुए इन्हें नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

Exit mobile version