Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // छाजा ग्राम पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी नालियों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

Anandpuri // छाजा ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, टूटी नालियों से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र छाजा ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और बदबू फैल रही है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण अनिल कलाल ने बताया कि उनके घर के पास नाली करीब एक साल से टूटी हुई है। शिकायत के बावजूद पंचायत स्तर पर मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई। सीरा बावसी मंदिर के पास भी नाली टूटी हुई है। वहां भी गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कई मोहल्लों में महीनों से सफाई नहीं होने से नालियां कचरे और कीचड़ से जाम हो चुकी हैं। इससे पानी की निकासी रुक गई है और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन रही है। दीपेश टेलर, मनीष पंड्या और रणवीर सहित ग्रामीणों ने पंचायत से नालियों की तत्काल सफाई, टूटे हिस्सों की मरम्मत और कूड़े के ढेर हटाने की मांग की है।

आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version