Anandpuri // ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर का दौरा, 2 घंटे तक सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के सेरानगला में को ग्रामीण सेवा शिविर हुआ। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने शिविर में पहुंचकर अलग-अलग विभागों के स्टॉल देखे। कलेक्टर करीब 2 घंटे तक रुके और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलेक्टर ने पशु बीमा प्रमाणपत्र बाटे। नामांतरण खुलवाने, शुद्धिकरण करवाने, बटवारा पालनहार योजना से वंचितों को जोड़ने, पेंशन से जोड़ने, वीबी जी राम जी के कार्यों को अधिक से अधिक स्वीकृत कर चालू करवाने, बिजली की समस्या का समाधान, जैविक खेती का प्रचार, अधिक से अधिक पॉली हाउस लगवाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की। शिविर में शिविर में एसीईओ कैलाश बसेर, तहसीलदार नारायणलाल डाम डामोर, विकास अधिकारी रितेश जैन, नायब तहसीलदार अनिल ताबियार, वीडीओ भंवर सिंह चौहान, सरपंच देवलता डामोर, प्रकाश डामोर, रमेश डामोर , विनोद डामोर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
