Anandpuri // श्रीपत राय दवे की जन्मशती पर निकली भव्य अस्थि कलश यात्रा
Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र में चौरडी में जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय श्रीपत राय दवे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बांसवाड़ा भाजपा के तत्वावधान में अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा चौरडी तिराहे पर पहुँची, जहाँ भाजपा मंडल नाहरपुरा व आनंदपुरी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय दवे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विषम परिस्थितियों में सींचा पार्टी का वटवृक्ष इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी मधुसूदन व्यास, भाजपा st मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज गरासिया, सुरेश पंड्या, कमलेश तंबोलिया, विनोद डामोर और तपन मेघावत ने स्वर्गीय श्रीपत राय दवे के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय दवे ने जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य के रूप में बेहद विषम परिस्थितियों में इस जनजाति बहुल क्षेत्र में काम किया।
Anandpuri – उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं का निर्माण किया, बल्कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है कि आज हमें भाजपा रूपी विशाल वटवृक्ष को देखने का सौभाग्य मिल रहा है। नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्वर्गीय दवे के त्यागमय और संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी हित में निरंतर कार्य करने की अपील की इस अवसर पर नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, उपाध्यक्ष प्रकाश खांट, प्रकाश डामोर, खातुदास पारगी, रतना डामोर, कलिराम पारगी, प्रकाश निनामा, मनोहर पारगी और रूपलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
