Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // डोकर में तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह, 28 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Anandpuri  // डोकर में 28 प्रतिभाओं का सम्मान

Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र प्रतिभा प्रोत्साहन संघर्ष समिति ग्राम पंचायत डोकर के तत्वावधान में तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरआत की। मुख्य अतिथि संतोषी लाल कटारा, विशिष्ट अतिथि भरत पटेल एसआई, गंगेश्वर पटेल सरपंच, लक्ष्मण पटेल पूर्व सरपंच, पोपटलाल खराड़ी, सोमेश्वर पटेल, गंगेश्वर रजात, गजेंद्र डामोर व्याख्याता, चेतराम पटेल, लालसिंह पटेल, रमण लाल पटेल रहे। स्वागत उद्बोधन बलवीर खराड़ी ने दिया। कार्यक्रम में राजकीय सेवा में चयनित नव नियुक्त प्रतिभा, 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं में 70% व अधिक प्राप्त करने वाले व राज्य स्तर प्रतिभागी, देवनारायण छात्रवृत्ति योजना में चयनित 28 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Anandpuri

Anandpuri – भरत पटेल ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मोहनलाल पटेल ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। व्याख्याता गजेंद्र डामोर ने छात्रों को सफल होने के टिप्स दिए। गौतमलाल पटेल, विकास पटेल, शंकर लाल पटेल, दिलीप रजात आदि ने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणादायक बातें बताई। संचालन मगनलाल डामोर ने किया। आभार मोतीलाल पटेल ने जताया।

आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version