The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // एनिकट में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Anandpuri // आनंदपुरी में एनिकट में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Anandpuri
Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एक की किशोर एनिकट में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया। मृतक के परिजनों ने साथ गए युवकों हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाने में दी रिपोर्ट मेंआनंदपुरी निवासी कनु पुत्र नाथू नेबताया कि उसका पुत्र साहिल मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 से 2:30 बजेके बीच गांव के अपने दोस्तों राजऔर कुन्दन के साथ आनंदपुरी स्थित नाले के एनिकट पर नहाने गया था।देर शाम तक साहिल घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथ गए लड़कों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान साहिल एनिकट के पानी में डूब गया था। इसके बाद परिवारजनों ने रातभर एनिकट में तलाश की। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे साहिल का शव पानी के अंदर मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उपजिला चिकित्सालय आनंदपुरी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि साहिल को तैरना नहीं आता था तथा घटना के बाद से साथी और उनके परिजन घर से गायब है। उन्होंने आशंका जताई कि साहिल को उसके साथियों ने गहरे पानी में ले जाकर धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आनंदपुरीसे राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्टर

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version