Anandpuri // 6 जुलाई को CM घेराव, 7 जुलाई को जल समाधि; पंचायतीराज कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड की पंचायत समिति स्तर पर ब्लॉक पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान ने विकास अधिकारी रितेश जैन को सामूहिक अवकाश की सूचना दी। संगठन ने बताया कि स्वाभिमान बचाओ आंदोलन के तहत 6 जुलाई को मुख्यमंत्री के घेराव व 7 जुलाई को जयपुर के जल महल पर जल समाधि कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए समस्त पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी पोपटलाल मसिया, जितेन्द्र टेलर आदि उपस्थित रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न