Anandpuri // बस पर पथराव करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, नदी में कूदकर बचने की कोशिश नाकाम

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत के बरकोटा घाटी में सोमवार रात 10:30 बजे चलती बस पर पथराव कर डराने-धमकाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा से अहमदाबाद जाने वाली बस को असामाजिक तत्वों द्वारा रास्ते में हाथों में पत्थर लेकर रुकवाकर धमकाने की घटना सामने आई थी।पुलिस के मौके पर पहुँचने से पहले ही उपद्रवी फरार हो गए थे। जिस पर थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने तुरंत टीम गठित पुलिस से बचने के लिए पानी में कूदे पुलिस टीम ने अपने सूचना तंत्र, मुखबिरों और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए नामजद आरोपियों का पता लगाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानसशंकर और प्रकाश को जीएसएस परिसर में छुपकर बैठे होने पर घेराबंदी की, तो वे बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस टीम ने 6 से 7 किलोमीटर तक पीछा किया।
Anandpuri – इसके बाद दोनों उपद्रवी गिरफ्तारी से बचने के लिए अनास नदी ब्रेक वॉटर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर पानी के अंदर कूद गए। पानी से बाहर आने की समझाइश के बावजूद जब वे बाहर नहीं आए। तब पुलिस टीम के गुणीवीर सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पानी में छलांग लगाई और दोनों आरोपियों को बाहर निकाला।पार्टी कब है’ नाम से ग्रुप बना रखा थापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 3 अगस्त को बरकोटा घाटी पर बस रुकवाकर धमकाना स्वीकार किया है। जब उनके मोबाइल की जांच की तो वाट्सऐप पर ‘पार्टी कब है’ नाम से ग्रुप मिला। इसके जरिए वे दिनभर पार्टी करने के लिए रास्तेमें आने वाले राहगीरों और वाहनों को रोककर पैसों की मांग करते थे। पुलिस ने आरोपी रोहित पुत्र सोमेश्वर (28) निवासी बरकोटा, मानशंकर पुत्र हीरालाल (21) निवासी बरजोड़ और प्रकाश पुत्र धनपाल (25) निवासी बरजोड़ को गिरफ्तार किया है। सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीमइस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी कपिल पाटीदार, एएसआई महावीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल वादीलाल, गुणीवीर सिंह (विशेष योगदान), और कांस्टेबल भारत कुमार, राधेश्याम, विकास व सचिन शामिल रहे
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न