Anandpuri // मनरेगा मेट व मजदूर संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड मुख्यालय पर मेट व मजदूर संघ ब्लॉक आनंदपुरी के मनरेगा मेट व श्रमिकों ने विकास अधिकारी रितेश जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 12 सूत्रीय मांगों के जल्द निराकरण की मांग की। ज्ञापन में संघ ने मनरेगा योजना को यथावत रखने, लंबित भुगतान शीघ्र कराने, अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने तथा मजदूरों की मजदूरी 281 रुपए से बढ़ाकर 700 रुपए और मेट व कारीगरों का मानदेय एक हजार रुपए करने, मेटों का स्थायीकरणकर संविदाकर्मी का दर्जा देने, मोबाइल और बायोमेट्रिक उपकरण उपलब्ध कराने तथा मजदूरों को वर्ष में पूरे 125 दिन रोजगार देने की मांग भी रखी गई। इसी के साथ बरसात के मौसम में भी निराई, गुड़ाई, रोपाई और कटाई जैसे कार्यों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। संघ ने सरकार शीघ्र पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक आनंदपुरी के मेट, मेट एवं मजदूर संग ब्लॉक अध्यक्ष पियूष चंद्र पटेल, उपाध्यक्ष रमेश कटारा, जिला संरक्षक मंत्री लक्ष्मण लाल डामोर, जिला प्रभारी विजयपाल पारगी, नारायण लाल खराड़ी प्रकाश चन्द्र, महेंद्र, नितेश, दिनेश, भगवती कटारा, नंदकिशोर, सरदार सिंह श्रमिक सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्टर
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न