The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, उदयपुर रेफर

Anandpuri // बाइक सवार युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, उदयपुर रेफर

Anandpuri
Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार युवक को चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इस दौरन बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। जब युवक चिल्लाने लगा तो बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद युवक को इलाज के हॉस्पिटल ले गए, जहां से देर रात उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।अस्पताल में मौजूद घायल रोहित के पिता दिनेश ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे उनका बेटा बाइक लेकर पास के गांव में जा रहा था। जब वह डोकर गांव के पुल के पास पहुंचा तो वहां कुछ युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए खड़े थे।रोहित जैसे ही उनके पास से गुजरा तो बदमाशों ने चाकू से सीधे रोहित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।चाकू लगते ही तेजी से खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगा। पकड़े जाने के डर से बदमाश तुरंत मौके से भाग निकले। रोहित ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे आनंदपुरी के स्थानीय अस्पताल ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर किया रेफर |

Anandpuri

Anandpuri – अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया।आधी रात को करीब 12 बजे उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, लेकिन घाव गहरा होने और ज्यादा खून निकलने की वजह से उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया।
पीड़ित के पिता दिनेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। ना ही बदमाशों ने लूटपाट या मोबाइल छीनने की नीयत से ऐसा किया। यह पूरी घटना हुड़दंगबाजी के चक्कर में हुई है। आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि घटनास्थल डूंगरपुर क्षेत्र में आता है। रात में कुछ युवकों के विवाद की सूचना आई थी, घटना की रिपोर्ट नहीं आई हैं।

आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version