Anandpuri // आनंदपुरी में मेट संघ ने सौंपा ज्ञापन, दो साल से लंबित भुगतान जारी करने की मांग

Anandpuri – आनंदपुरी ब्लॉक में दो साल से बकाया भुगतान नहीं मिला, मेट संघ ने सौंपा ज्ञापन। आनंदपुरी राजदीप सिंह छाजा रिपोर्ट आनंदपुरी उपखंड में मेट संघ ब्लॉक आनंदपुरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पंचायत में विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कई मेट का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समय पर भुगतान नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण प्रभावित हो रहा है तथा कई साथी ऋण लेने को मजबूर हैं। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराने की मांग की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पियुष चंद्र पटेल, लक्ष्मणलाल डामोर, अर्जुन भाई डामोर, कोकिला, दिनेश, कृष्णलाल बरजोड़, सुरेश और रूपलाल सहित कई मेट मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह चौहान की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न