The Chanakya TV Rajasthan

Anandpuri // कुएं में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान: शादी में गया था हर्षद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Anandpuri  // शादी में गया युवक मिला कुएं में मृत, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Anandpuri
Anandpuri

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिकली तेजा गांव में युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। युवक 27 मई की शाम को शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था और तब से लापता था। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि गुजरात के दाहोद जिले के बार सालेड़ा निवासी शरद ने बताया कि उसका छोटा भाई हर्षद 27 मई की शाम को गांव के कैलाश कटारा के साथ चिकली तेजा गांव में शादी में गया था।देर रात कैलाश तो घर लौट आया, लेकिन हर्षद का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद से परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि हर्षद का महिला से प्रेम संबंध थे। हर्षद का शव कुएं में मिला। परिजनों का आरोप है कि हर्षद के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आनंदपुरी से माँ आशाप की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version