ARTHUNA // धर्मानगर अरथूना में मनाया रजत दीक्षा महोत्सव

ARTHUNA – आर्यिका माँ विज्ञान मति माताजी के ससंघ की तीन माताजी आर्यिका माँ आदित्य मति जी, आर्यिका माँ पवित्र मति जी एवं आर्यिका माँ गरिमा मति माताजी का रजत दीक्षा महोत्सव बड़ी धूमधाम से इंद्रध्वज महामंडल विधान एवं णमोकार पैतीसी विधान का आयोजन कर मनाया गया इस अवसर पर आर्यिका माँ विज्ञान मति माताजी ने अपने मंगल उदबोधन में बताया कि 25 साल पहले पांच बहनों ने संयम के पथ पर चलने की भावना भाई थी उन्होंने यह भावना भाकर हम पर उपकार किया एवं मोक्ष मार्ग के पथ पर आसीन हुई दृढ़ निश्चय के द्वारा ही इस संयम मार्ग को अपनाया जा सकता है
रजत दीक्षा महोत्सव के अवसर पर गुरु मां एवं शिष्यों का अद्भुत वात्सल्य देखने को मिला शिष्यों द्वारा अपने गुरु के चरण वंदना कर उनके द्वारा किए गए उपकार पर आभार प्रकट किया एवं निवेदन किया गया की हमेशा आशीष दो कि हम इस मार्ग पर दृढ़ संकल्पित होकर अच्छे से अपना जीवन सुधर सके श्रवकों के द्वारा णमोकार पेतीसी विधान में अर्घ्य समर्पित कर यह भावना भाई की संयम पद पर चलने वाले इन तपस्वीयो की साधना अच्छे से संपन्न हो कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी विजय भैया लखनादौन द्वारा किया गया,
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
अरथूना से की अब्दुल कमाल रिपोर्ट
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन