Arthuna // बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, खाकी के प्रति जताया सम्मान और आभार

Arthuna – अरथुना क्षेत्र के कोटड़ा गांव स्थित ग्लोबल एकेडमी स्कूल की बालिकाओं ने रक्षाबंधन के महापर्व के अवसर पर अरथुना पुलिस थाने पहुंचकर थानाधिकारी विनोद मीणा सहित पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधे और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। थानाधिकारी विनोद मीणा के निर्देश पर बालिकाओं को पुलिस थाने का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली एवं पुलिस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक सुनीं।
Arthuna – बालिकाओं ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी कर्तव्य का पालन करते हुए आमजन की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। इस अवसर पर बालिकाओं ने पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। थानाधिकारी विनोद मीणा ने सभी बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। ग्लोबल एकेडमी परिवार की ओर से पुलिस प्रशासन का आभार जताया गया।
अरथूना से अब्दुल कमाल कि रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410