Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Baadi // अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी का भव्य समापन समारोह, 100 महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

Baadi // बाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 100 महिलाओं ने किया योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

Baadi

Baadi – अग्रवाल महिला मंडल इकाई बाड़ी के द्वारा आयोजित 15जून से 20 जून तक महाराणा प्रताप स्टेडियम मे कराया गया।जिसका समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक कृष्णा रिसोर्ट बाड़ी में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन पूर्वी राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कथा वाचक और योग प्रशिक्षक कमलेश आर्य, जिला अग्रवाल महिला संगठन की जिला अध्यक्ष सरोज मंगल, महामंत्री नीतू सिंघल, अग्रवाल सभा बाड़ी अध्यक्ष दिनेश बाग़थरिया, उपाध्यक्ष रामकुमार गर्ग, अग्रसेन सहायता समिति के अध्यक्ष विजय सिंघल, नवयुवक मंगल अध्यक्ष सचिन बंसल महामंत्री मंथन मित्तल अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी अध्यक्ष एवं एरोबिक्स प्रशिक्षक डॉ. निरमा सिंगल, समाज सेवी भामाशाह गौशाला के अध्यक्ष सुनील गर्ग (कंपनी परिवार) उपस्थित रहे।

Baadi

Baadi – समारोह में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित पल्लवी गर्ग का मोमेंटो एवं पत्तिका दे कर स्वागत किया गया।योग प्रशिक्षक एवं एरोबिक्स प्रशिक्षक कमलेश आर्य एवं डॉ निरमा सिंघल का मोमेंटो, शाल एवं पत्तिका देकर स्वागत सम्मान किया गया। अग्रवाल सभा
बाड़ी अध्यक्ष दिनेश बाग़थरिया के द्वारा योग उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग एवं स्वस्थ रहने को कहा ,साथ ही उन्होंने योग केवल एक व्यायाम ही नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित व सकारात्मकजीवन जीने की कला बताया।योग एवं एरोबिक्स प्रशिक्षकों द्वारा हमें 21आसनो के नाम सहित पूर्ण जानकारी दी गई एवं योग कराया गया संचालन महामंत्री शिप्रा गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सभी ने योग एवं एरोबिक्स कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम मे लगभग 100 की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version