Badi // नेवी पब्लिक स्कूल बाड़ी में सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान, कर्नल अनिल चौहान ने दिया फ्रॉड से बचने का संदेश
Badi – नेवी पब्लिक स्कूल बाड़ी में सोल्जर बोर्ड भरतपुर के कर्नल अनिल कुमार सिंह चौहान और हेड क्लर्क सूबेदार मेजर ज्ञान सिंह साहब बाड़ी आए। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती माता पर पुष्प चढ़कर दीप प्रज्वलित कर की गई।सभी आगंतुक अधिकारियों और पूर्व सैनिकों का नवी पब्लिक स्कूल के संस्थापक दारा सिंह पचोरी ने तिलक और पटुका पहनाकर सम्मान किया। साथ ही भरतपुर सोल्जर बोर्ड से पधारे अधिकारियों का बाड़ी और धौलपुर की शाखा के द्वारा साफा और माला पहना कर सम्मान किया गया ।धौलपुर से पधारे कैप्टन अशोक सिंह परमार सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार और राहुल का भी माला पहनाकर कर सम्मान किया गया।भरतपुर से आए कर्नल चौहान ने कहा किसी भी जवान का किसी भी प्रकार का कोई काम है वह मुझे बता सकता है साथ ही सूबेदार रजनीश और सूबेदार मेजर अनूप सिंह ने अपने डॉक्यूमेंट जमा करवाए ।

Badi – कर्नल ने बताया आप लोग सोशल मीडिया पर फ्रॉड से बचें अपनी डिटेल्स सोशल मीडिया पर सजा ना करें साथ ही अपनी बैंक खाता को भी अलग-अलग बैंकों में रखें ताकि भविष्य में अगर जरूरत पड़े तो काम आ सके। हवलदार रणवीर सिंह परमार के पुत्र सूबेदार रजनीश सिंह परमार अपना कार्यकाल पूरा करके सेना से सेवा निवृत होकर आए उनका और उनके पिता हवलदार रणवीर सिंह परमार का भी माला और साफा पहनकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर अनूप सिंह परमार हवलदार सुल्तान खान ओमवीर पार्षद सूबेदार श्याम किशोर हवलदार प्रेम सिंह हवलदार शक्ति सिंह जादौन हवलदार नरेश सिंह हवलदार दुर्ग सिंह हवलदार राजवीर सिंह हवलदार देशराज सिंह हवलदार संतोषसिंह स्वर्गीय हवलदार बलराम की धर्मपत्नी शामिल हुई।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न