BAGRU // राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बगरू महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर लघु नाटक का आयोजन

BAGRU – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्देशन में ठीकरिया टोल प्लाजा के सहयोग से एसबीएस संस्था द्वारा बगरू महिला पी.जी. महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिथिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर एक प्रभावशाली लघु नाटक का मंचन किया गया।

BAGRU – लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से होने वाली दुर्घटनाओं और सड़क पर सतर्कता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में टोल मैनेजर अजय के मार्गदर्शन में मनोज कुमार योगी, रितेश सिसोदिया, पुष्पेन्द्र मुदगल, दीनदयाल शर्मा, हनी रावत सहित टोल प्रभारी एवं पेट्रोलिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव एस.एल. चलावरिया, अध्यक्ष रमेश चलावरिया, कोषाध्यक्ष सज्जन चलावरिया, अभिभावक प्रतिनिधि बन्नालाल चलावरिया, प्राचार्य डॉ. मिथिलेश गुप्ता एवं डॉ. सुनीता भार्गव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एनएचएआई एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया।
BAGRU – कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बगरू से अशोक चौधरी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित