BANSWARA // “जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव का औचक निरीक्षण, जिला कारागृह बांसवाड़ा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को जिला कारागृह बांसवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने कारागृह परिसर का भ्रमण करते हुए अधिकारियों को कारागृह में स्वच्छता बनाए रखने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, बंदियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कारागृह पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन