The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर, मां बाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का निरीक्षण किया

BANSWARA // जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर, मां बाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का निरीक्षण किया

BANSWARA
BANSWARA

 

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव द्वारा ग्राम पंचायत दानपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया तथा मां बाड़ी केन्द्र फेफर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलीपाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, उर्जा विभाग, पंचायतीराज व ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से शिविर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं विभागीय अधिकारियों को पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

BANSWARA -निरीक्षण के दौरान मां बाड़ी केन्द्र फेफर में स्थित हेंडपम्प खराब पाया गया जिसे ठीक करवाने के निर्देश दिए एवं मां बाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलीपाड़ा में कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं से बातचीत की तथा बच्चों को पाठ्य पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन प्रकाश चन्देलिया, तहसीलदार छोटी सरवन युसुफ खान भी उपस्थित रहे।

 

 

 

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

 

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

 

Exit mobile version