The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // वर्तमान सरकार के 2 वर्ष

BANSWARA // कार्यक्रमों को सफल बनाने प्रभारी लगाये सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा में 12 से 25 दिसंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां, कार्यक्रमों को सफल बनाने प्रभारी लगाये सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की गई है। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने इस दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर उन्हें कार्यों का आवंटन कर दिया है। समस्त कार्यक्रमों के सफल आयोजनों हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को नोडल अधिकारी व मुख्य आयोजना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

BANSWARA

जारी आदेश के अनुसार 12 दिसंबर को बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान रथों की रवानगी जयपुर मुख्यालय से विधनसभा क्षेत्रों हेतु जिलों की ओर रवाना होगी, जिसके लिए मुख्य कार्यकारी जिला परिषद और उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क को प्रभारी नियुक्त किया गया वहीं इसी दिन नवाचार दिवस (कॉन्क्लेव) पर स्टार्ट अप कॉन्क्लेब/आई स्टार्ट कार्यक्रम व राजस्थान वेन्चर कैपिटल फण्ड का शुभारंभ होगा इसी प्रकार 13 दिसंबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-15 दिवसीय,

सुरक्षा प्रहरी के माध्यम से जागरूकता व सुरक्षा शपथ एवं रैली हेतु पुलिस अधीक्षक-बांसवाड़ा व जिला परिवहन अधिकारी को प्रभारी लगाया है। 14 दिसंबर को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत मंदिरों, स्मारकों, राजकीय कार्यालयों आदि की साफ-सफाई व स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम होगा

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

बाँसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version