BANSWARA // टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सूचना केन्द्र से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

BANSWARA – वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ शुक्रवार को ’’ बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’’ की थीम पर प्रचार-प्रसार के पांच विकास रथों को जिले की बागीदौरा, गढ़ी, घाटोल, बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में रवाना कर किया गया। सूचना केन्द्र से प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृहरक्षा विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीया, गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश मीणा, समाजसेवी पूंजीलाल गायरी, राजेश कटारा, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, हकरू मईड़ा, कृष्णा कटारा, अनिता कटारा, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई, पूर्व विधायक हरेन्द्र निनामा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आगामी 25 दिसंबर तक इन रथों के माध्यम से वर्तमान राज्य सरकार के कार्यों और उपलब्धियां की जानकारी पंचायत स्तर तक आमजन को पहुंचाई जाएगी।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित